मतदाता जागरूकता अभियान : प्रशासन इलेवन प्रेस क्लब इलेवन के बीच हुआ सद्भावना क्रिकेट मैच, प्रेस क्लब की टीम बनी चैंपियन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं कोरबा प्रेस क्लब के मध्य स्वीप क्रिकेट सद्भावना मैच का आयोजन प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिला प्रशासन टीम के कप्तान सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में खेले गए रोमांचक मैच में प्रेस क्लब की टीम विजयी हुई।
मैच समाप्ति के पश्चात कलेक्टर द्वारा विजेता टीम प्रेस क्लब के कप्तान श्री नौशाद खान एवं उपविजेता टीम के कप्तान श्री संबित मिश्रा को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रशासन की टीम के खिलाड़ी श्री देव, बेस्ट फील्डर का खिताब डीएफओ श्री पी अरविंद, बेस्ट बॉलर श्री रोहित एवं बेस्ट बेस्टमैन का पुरस्कार प्रेस क्लब टीम के उप कप्तान मनोज यादव को दिया गया। इसी तरह साथ ही विजेता व उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों, सदस्यों व दर्शकों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, सचिव दिनेश राज उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब की टीम में शामिल रहे ये खिलाड़ी
कप्तान नौशाद खान, उप कप्तान मनोज यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, विजय दुबे, राजकुमार शाह, दीपक गुप्ता, संजय देवांगन, पवन तिवारी, अंकित सिंह, अविनाश कर्ष, जितेंद्र हथठेल, अविनाश प्रसाद, जीवन लाल

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles