मंत्री लखनलाल देवांगन का कटघोरा व दर्री में जोशीला स्वागत, …देखिए वीडियो

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। कोरबा जिले से लखन लाल देवांगन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पहली बार अपने गृह जिले में आने पर लखनलाल देवांगन का कटघोरा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया

एक दिन पहले ही राजधानी रायपुर में लखन लाल देवांगन ने पद और गोपीनिता की शपथ ली। अगले दिवस अपने जिले में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिलासपुर से लेकर कटघोरा के रास्ते पर आने की जगह उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कटघोरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उनकी अगवानी की। महिला कार्यकर्ताओं ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं की ओर से श्री देवांगन को लड्डुओं से तौला गया। लखन लाल देवांगन के दर्री पहुंचने पर प्रतीक्षारत कार्यकर्ताओं ने कई स्थान पर उनका भव्य स्वागत किया और नारेबाजी कीमीडिया से संक्षिप्त चर्चा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि कोरबा सहित सभी जिलों का समग्र विकास किया जाएगा। घोषणा पत्र में जो बिंदु हमने शामिल किए हैं, उनका क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। किसानों को धान बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को किया जाना है। प्रधानमंत्री महतारी वंदन योजना सहित सभी योजनाओं पर शीघ्रता से काम होगा।मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत सत्कार को लेकर सभी स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के नागरिकों को अपने जिले के विकास को लेकर श्री देवांगन से काफी उम्मीद है।

देखे वीडियो


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles