कोरबा // छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने जशपुर से लौटते समय कोरबा जिला के चोटिया के पास बंजारी घाट के पास रुककर ग्रामीणों से तेंदू ,चार ,मुनगा खरीदा ,और इसका वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया , इस दौरान उन्होंने प्रदेश की साय सरकार के एक साल पूरा होने पर चर्चा की। शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि, हमने कम समय में वादे के मुताबिक काम किया है। आने वाले समय में और तेजी के साथ विकास कार्यों को आगे बढाया जाएगा।

