छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, आज भी बारिश के आसार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ ही मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, तो कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी। आज भी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। अब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की की जाएगी और  प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है।

इससे तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ने लगेगी। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के जांजगीर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे प्रदेश में सुबह के साथ दोपहर में भी ठंड रहा। इन दिनों छत्तीसगढ़ में धान की कटाई के साथ ही मिजांई का भी काम चल रहा है। मौसम में बदलाव के कारण किसान भी चिंता में हैं। प्रदेश में धान खरीदी भी शुरू हो गया है। बीते दिनों की बारिश से सभी किसान अस्त व्यस्त हो गए। वहीं धान खरीदी केन्द्रों में धान की सुरक्षा के लिए तुरंत इंतजाम किया गया। बारिश की संभावना से केन्द्रों में इसके लिए पहले से ही तैयारी कर लिया गया था।

बीते दिनों मंगलवार को मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला अधिकारीयों को धान की सुरक्षा को लेकर सचेत किया था। वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मंदिर हसौद के एक केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में धान को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए। आज भी प्रदेश के इलाकों में मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles