WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ से अगले 2 दिनों में विदा लेगा मानसून, शुष्क हवाओं से रातें होंगी ठंडी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी छत्तीसगढ़ के बाद रायपुर समेत दुर्ग, राजनांदगांव और महासमुंद से भी रविवार को लौट गया। प्रदेश के इन हिस्सों में अब नमी युक्त हवाओं का प्रभाव खत्म होने लगा है। शुष्क (ड्राई) हवाओं के आने से अब रात के तापमान में गिरावट आएगी।मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून लौट सकता है। पिछले दो दिनों से मानसून की वापसी रेखा उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरिया, बलरामपुर, पेंड्रा रोड और अंबिकापुर तक थी। रविवार को उत्तर-पूर्वी हवाओं ने आगे बढ़ते हुए मध्य छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से को कवर कर लिया।

बिलासपुर: अगले सप्ताह से पड़ सकती है गुलाबी ठंड

बिलासपुर में अब मानसून की विदाई हो चुकी है। इस दौरान जून से लेकर अब तक 45.74 इंच यानी कि 1 हजार 162 मिलीमीटर बरसात हुई। अच्छी फसल होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से ठंड की दस्तक देने की संभावना है। अगले सप्ताह तक गुलाबी ठंड शुरू हो सकती है।

धूप ने किया परेशान

रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय दिन का तापमान काफी बढ़ा हुआ है। रायपुर में दिन का पारा सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। इस वजह से हल्की गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि वातावरण में नमी की वजह से कहीं-कहीं पर बारिश भी हो रही है। इसलिए गर्मी और नमी के कारण उमस बनी हुई है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

शहरों का तापमान

रविवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.9 डिग्री, बिलासपुर में 33.4 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा था। अंबिकापुर में 32.4 डिग्री तापमान रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक था।

जगदलपुर में 33.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। दुर्ग में 31.6 और राजनांदगांव में 34.5 डिग्री टेंपरेचर रहा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles