छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री का फैसला आज ,चेहरा कौन ,आदिवासी ,OBC ,या कोई और ? ,आदिवासी चेहरे में विष्णुदेव साय सबसे आगे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

डॉ. रमन सिंह, अरुण साव और विष्णुदेव दौड़ में सबसे आगे ,

रायपुर // छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होने के 7 दिनों बाद भाजपा के 54 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे बोरियाकला स्थित भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आहूत की गई है। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री का नाम तय करने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को अधिकृत किया है। सभी पर्यवेक्षक रविवार को सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पिछले 7 दिनों से चली आ रही सियासी चर्चाओं पर रविवार दोपहर 12 बजे विराम लग जाएगा। शनिवार की स्थिति में मुख्यमंत्री की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो, छत्तीसगढ़ को मुख्यमंत्री का नया चेहरा मिलेगा। वैसे भाजपा एक प्रयोगधर्मी पार्टी है, लिहाजा मुख्यमंत्री चयन को लेकर चौंकाने वाले फैसले भी हो सकते हैं, जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। बहरहाल नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले ही शनिवार देर शाम को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, और सह प्रभारी नितिन नबीन राजधानी पहुंचे। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के रविवार सुबह पहुंचने की खबर है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाए जाने की जानकारी दी

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles