छत्तीसगढ़ में महिला कॉन्स्टेबल पर हमला, खनन विरोधी हिंसा के दौरान फाड़े कपड़े;

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 27 दिसंबर, 2025 को खनन विरोधी हिंसा के दौरान एक महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कांग्रेस ने इस भयावह घटना को लेकर भाजपा सरकार पर महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। यह घटना महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है।

HighLights

  1. महिला कांस्टेबल के साथ रायगढ़ में बदसलूकी।
  2. खनन विरोधी प्रदर्शन के दौरान कपड़े फाड़े गए।
  3. कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।

 छत्तीसगढ़ से महिला कांस्टेबल के साथ दरिंदगी का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। एक ऑन-ड्यूटी महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की गई, उसके कपड़े फाड़े गए। यहां तक कि दरिंदों ने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

महिला कांस्टेबल के साथ घिनौनी हरकत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की गई। ये घटना 27 दिसंबर, 2025 की है, जहां महिला कांस्टेबल को जमीन पर गिराया गया। दो दरिंदों ने महिला के कपड़े फाड़े। वो महिला कांस्टेबल उन दोनों दरिंदों के सामने रो रही थी, बिलख रही थी, लेकिन उन दोनों ने उस महिला की कोई बात नहीं सुनी। खनन विरोधी हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने यह शर्मनाक हरकत की।

कांग्रेस ने साधा निशाना

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से इस घटना का वीडियो शेयर किया गया है। साथ ही कांग्रेस ने महिला कांस्टेबल के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने लिखा कि ‘छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला सिपाही से बदसलूकी और उसके कपड़े फाड़ने का वीडियो बेहद भयावह है। जब महिला पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं तो आम नागरिकों का क्या होगा? साफ है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार महिला सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल है।

प्रदर्शनकारियों ने किया रास्ता जाम

यह घटना धौराभाथा में 8 दिसंबर 2025 को होने वाली जन सुनवाई के विरोध में चल रहे आंदोलन से जुड़ी है। गैरे पाल्मा सेक्टर-1 कोयला ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों के निवासी 12 दिसंबर से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 27 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे लगभग 300 ग्रामीण लिब्रा चौक पर जमा हुए। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई, जिससे प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!