38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम बार महोत्सव लैंगा के समापन में हुए शामिल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान :: लैंगा में चल रहे बार महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने पाली तानाखार के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम आज लैंगा ग्राम पहुंचे ,इस अवसर पर विधायक ने बार समिति को 5051 ,रुपये प्रदान किया ,पाली तानाखार विधायक ने मंच ,एवं सामुदायिक भवन की भी स्वीकृति प्रदान की ,इस अवसर पर चंद्रप्रताप ,बलदेव ,रोहिणी मराबी ,प्रताप सिंह, मंच पर उपस्थित रहे

बार महोत्सव में बार रानी ,और बार राजा का विवाह होता है ,उनका पूजा किया जाता है यह मेला सुबह से लेकर रात तक चलता है जिसमें युवा बुजुर्ग छोटे-बड़े सभी लोग शामिल होते हैं, इसमें गुडूम बजा बजता है जिसके धुन पर सभी पारंपरिक नाच नाचते हैं ,बारह दिन चलने वाले इस महोत्सव में 11 दिन तेल चढ़ता है और बारहवें दिन बार राजा और बार रानी का विवाह होता हैं ,

बार राजा और बार रानी पुरुषों में ही सवार होते है ,यह महोत्सव तीन साल में मनाया जाता है इस कारण से इसका अपना अलग ही महत्व है ,इसमें भाग लेने के लिए क्षेत्र के हजारों ग्रामीण उपस्थित रहते हैं


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!