कोरबा/ कोरबा जिला में दुर्घटनाओं की खबर रोजाना आती रहती है आज एक और हृदयविदारक घटना घटित हुई ,

दर्री थानांतर्गत एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विशाल तिवारी की सड़क दुर्धटना में दर्दनाक मौत हो गई। डॉक्टर एनटीपीसी कॉलोनी स्थित अपने घर से कार के माध्यम से कहीं जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था,कि एयर बैग खुलने के बाद भी वह गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए तत्काल विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया बावजूद इसके उनकी जान नहीं बच सकी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


