25.8 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 1, 2026

10 पैसेंजर मेमू ट्रेनें कल से रद्द,निपनिया-भाटापारा स्टेशनों में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग का होगा कार्य

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Bilaspur // रेलवे द्वारा 6 से 8 दिसंबर तक दस पैसेंजर मेमू ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इसमें कोरबा, गेवरारोड, कोरबा, इतवारी आदि पैसेंजर ट्रेनें शामिल है। इसके कैंसिल होने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर ही आधुनिक एवं सुविधायुक्त तकनीकी का उपयोग कर यात्री गाड़ियों की समयबद्धता तथा अधिक से अधिक ट्रैफिक के लिए प्रयासरत है। आधुनिक एवं उन्नत तकनीक के अंतर्गत गाड़ी परिचालन में संरक्षा को और बेहतर बनाने के साथ ही लाइन क्षमता में बढ़ोत्तरी तथा गाड़ियों की गतिशील परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड कर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम में परिवर्तित किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप दस पैसेंजर मेमू ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं 6 एवं 7 दिसम्बर को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। 6 एवं 7 दिसम्बर को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच नहीं चलेगी

रद्द मेमू पैसेंजर की सूची

6 एवं 7 दिसम्बर को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।

6 एवं 7 दिसम्बर को 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।

6 एवं 7 दिसम्बर को 68733 गेवरा रोड – बिलासपुर मेमू पैसेंजर।

6 एवं 7 दिसम्बर को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।

6 एवं 7 दिसम्बर को 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर।

7 एवं 8 दिसम्बर को 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर।

6 एवं 7 दिसम्बर को 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर।

7 एवं 8 दिसम्बर को 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- रायपुर पैसेंजर।

6 एवं 7 दिसम्बर को 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।

7 एवं 8 दिसम्बर को 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!