दुर्घटना राहत वैन पेंट कर रहे 2 कर्मी ओएचई के करंट से झुलसे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (25/12/25) कोरबा रेलवे स्टेशन के यार्ड में दुर्घटना राहत वैन पर चढ़कर पैंट कर रहे दो कर्मचारी ओएचई (ओव्हर हेड ईक्यूपमेंट) की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। पेंट करने का काम लोकल पेटी ठेकेदार की ओर से इन दो कर्मचारियों को दिया गया था। हादसे के बाद आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रेलवे के सी एंड डब्ल्यू विभाग की ओर से राहत वैन को पेंट कराने का काम एक सप्ताह से चल रहा था। विभाग की ओर से लोकल पेटी ठेकेदार को दिया गया है। उक्त ठेकेदार ने स्टेशन के पास बस्ती में रहने वाले युवको को यह काम सौंपा था। बताया जा रहा हैं की शाम लगभग 4 बजे दोनों हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सी एंड डब्ल्यू के इंचार्ज एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर), आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
दोनों झुलसे मजदूरों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक की व्यवस्था नहीं हो पाई। जबकि रेलवे अस्पताल में एक नई एम्बुलेंस उपलब्ध है। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर दोनों मजदूरों को क्रू मेंबर को लाने ले जाने के लिए अनुबंधित जीप से अस्पताल पहुंचाया गया। झुलसे लोगों में में एक कर्मी की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
यार्ड के समीप ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने बताया कि दोनों मजदूर चाचा-भतीजा हैं। दोनों इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि बचने संभावना कम ही है। मुंह से लेकर पेट तक जल गया है।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles