छत्तीसगढ़ में रातोंरात 70 फुट लंबा पुल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार; 10 फरार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक 70 फुट लंबा पुल चोरी हो गया है। हसदेव नहर पर बना यह पुल 40 साल पुराना था। चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर पुल को काटकर कबाड़ में बेच दिया।

छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने 70 फुट लंबा पुल चुरा लिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कोरबा शहर में चार दशक पहले एक नहर पर बना पुल रातों-रात चोरी हो गया।

अधिकारियों ने बताया, कोरबा में हुई पुल की चोरी में 15 लोग शामिल थे। इन लोगों ने पुल को काटकर कबाड़ में बेचने के लिए चुराया। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

छत्तसीगढ़ में 40 साल पुराना पुल हुआ चोरी

कोरबा के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस लखन पटले ने बताया, ‘धोधीपारा इलाके के वार्ड नंबर 17 में हसदेव लेफ्ट नहर पर बना पुल चोरी हो गया। यह पुल 40 सालों से इस्तेमाल में लाया जा रहा था।’ पुलिस ने बताया, ’18 जनवरी की सुबह निवासियों ने देखा कि स्टील का पुल गायब हो गया है, जिसके बाद स्थानीय पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने शिकायत दर्ज कराई।’

पुलिस ने बताया, ‘शुरुआती जांच से पता चला है कि अज्ञात आरोपियों ने पुल की लोहे की रेलिंग को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया था। CSEB पुलिस चौकी में मिली लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया।’

पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया, इस मामले में 15 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके नाम लोचन केवट (20), जयसिंह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) और केशवपुरी गोस्वामी (22) है।

अधिकारियों ने आगे बताया, ‘पुल को ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाकी सामान कहां बेचा गया।’


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!