कोरबा // कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से होकर बहने वाली जीवनदायनी नदी अहिरन का सीना चीरकर अवैध रूप से रेत का खनन और परिवहन करने का आरोप लगने पर उनके विरुद्ध नवपदस्थ एसडीएम तन्मय खन्ना द्वारा की गयी, उक्त कार्यवाही पश्चात कटघोरा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

उन्होंने हाल फिलहाल कार्यवाही करते हुए कुल 8 ट्रैक्टरों को जप्त किया हैं, जिनमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किये जाने का आरोप हैं। रेत परिवहन के संबंध में किसी भी तरह के दस्तावेज उन्हें मौके पर उपस्थित चालक व उसके साथ उपस्थित लोगों से नहीं मिले। दो दिन की गयी कार्यवाही अंतर्गत कुल 8 ट्रैक्टर-ट्राली की जप्ती करते हुए इन्हें पुलिस अभिरक्षा में कटघोरा थाना परिसर में रखवाया गया है।
एसडीएम तन्मय खन्ना (आईएएस) ने कहा है कि रेत का अवैध रूप से दोहन करने वाले कथित आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। अवैधानिक कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


