38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

पुल नहीं होने से 15 किमी की दूरी से बचने नाला पार कर विद्यालय जाती हैं छात्राएं

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा () कोरबा जिला मुख्यालय से 100 किमी दूर ग्राम पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के पचरा पंचायत में बारिश होने पर ग्राम तान नदी और कोटरी नाला से घिर जाता है। पुल नहीं होने से नदी-नाले में बाढ़ आने पर छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं जा पाते हैं। लगभग 350 की आबादी वाले ग्राम से नाला पार करने पर पंचायत की दूरी 5 किमी है। वहीं जटगा मार्ग से कटोरी नगोई-केशलपुर होते हुए तेंदूभाठा जाने पर 15 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। गांव में प्राइमरी स्कूल है। इसके आगे की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राएं ग्राम पचरा और जटगा जाते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। बीमार होने पर खाट से मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पुल बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

यूट्यूब चैनल पर किंग कोबरा कासफल रेस्क्यू

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!