छत्तीसगढ़िया अंदाज में दिखे वित्त मंत्री ओपी चौधरी खाट पर बैठकर दाल-भात और चटनी का आनंद लेते हुए वीडियो वायरल ,देखे वीडियो .

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अपनी मिट्टी से गहरा लगाव एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने अपने गांव से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे घर की छत पर खाट पर बैठकर सुकून से भोजन कर रहे हैं। वीडियो में दिख रही हरियाली, ग्रामीण वातावरण और पारंपरिक जीवनशैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। ओपी चौधरी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए छत्तीसगढ़ी में लिखा, “गांव घर के सोन्हा खुसबू, खटिया के सुकुन, अउ दाल-भात-चटनी के सुवाद… जय हो छत्तीसगढ़ महतारी।” उनकी इस पोस्ट ने राज्य की सांस्कृतिक जड़ों और ग्रामीण जीवन के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाया है।
वित्त मंत्री का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में वे पारंपरिक तरीके से खाट पर बैठकर दाल-भात और चटनी का आनंद ले रहे हैं, जिससे यह साफ झलकता है कि वे अपनी जड़ों से कितने जुड़े हुए हैं। उनकी यह सादगी और आत्मीयता जनता के दिलों को छू रही है। श्री चौधरी का यह वीडियो न केवल छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को  उजागर कर रहा है बल्कि यह संदेश भी दे रहा है कि चाहे कोई कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाए, अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ाव हमेशा बना रहना चाहिए।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles