मुखौटे बेचने वालों पर कोरबा पुलिस ने की सख्त कार्यवाही * 30 दुकानदारों से 3000 से अधिक मुखौटे जप्त

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

­कोरबा (CG city news) कोरबा जिले में होली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा, महिला सम्मान और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा व्यापक सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में चेहरा ढंकने वाले मुखौटों के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए कोरबा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 30 दुकानों पर सख्त कार्यवाही कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 106 के अंतर्गत 3000 से अधिक मुखौटे जप्त किए गए हैं।

मुखौटे पहनकर लूट, छीना-झपटी, महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी अपराधिक घटनाओं की संभावना को देखते हुए यह कोरबा जिला पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की गई है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करी है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर मुखौटा पहनकर न चलें और यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles