थाना पसान का मामला // शिक्षक ने ट्यूशन के बहाने छात्रा को बुलाकर किया रेप का प्रयास,गांव वालों ने गुरु जी की जमकर की खातिरदारी. देखिए वीडियो

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // कलियुगी गुरु जी की नियत अपनी ही छात्रा पर खराब हो गई। गुरु ने छात्रा को ट्यूशन के बहाने अपने कक्ष में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास प्रारंभ किया. 13 वर्षीय छात्रा ने इसका विरोध किया और किसी तरह कमरे से प्राण और इज्जत बचाते हुए भाग निकली यह घटना कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में स्थित सिर्री माध्यमिक शाला मैं घटी। आठवीं की छात्रा ने जब रोते हुए इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी तो वहां लोगों ने एकत्रित होकर शिक्षक संजय कुमार कठौतिया की लात घुसा चप्पल से पिटाई प्रारंभ कर दी।

 

बताया जाता है कि संजय कुमार यहां काफी लंबे से पदस्थ है और गांव में ही एक मकान लेकर अकेले रहा करता है। वह छात्राओं को ट्यूशन भी पढ़ाया करता है। दो छात्राएं आज भी ट्यूशन पढ़ने गई थी जिनमें से एक को शिक्षक ने यह कहकर घर वापस भेज दिया कि उसके पिताजी उसे बुला रहे हैं। वही दूसरी छात्रा के साथ संजय कुमार ने दुष्कर्म की कोशिश की ।
इस घटना की जानकारी कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी को भी मिल गई है उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दे दिया है

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles