राशन कार्डधारी हितग्राहियों को नहीं मिल रहा चना-सौंपा ज्ञापन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) व छत्तीसगढ़ महिला संगठन (एनएफआईडब्लू) के प्रतिनिधि मंडल ने अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल को एक ज्ञापन सौंपा है।
इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पीडीएस दुकानों से राशन कार्डधारी हितग्राहियों को चना नहीं मिल रहा है। इससे गरीबों की थाली से चना गायब हो गया है। हितग्राहियों को पीडीएस दुकानों के माध्यम से चने की आपूर्ति नहीं करने पर आंदोलन करने बाध्य होंगे। चना वितरण नहीं कर गड़बड़ी की जा रही है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भाकपा के जिला सचिव‌ पवन कुमार वर्मा, सहसचिव अनूप सिंह, जिला परिषद सदस्य एस.के. सिंह, छत्तीसगढ़ महिला संगठन (एनएफआईडब्लू) के राज्य सहसचिव विजय लक्ष्मी चौहान, जिलाध्यक्ष मीना यादव, जिला सचिव हेमा चौहान उपस्थित थीं।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles