छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले मे चिरमिरी क्षेत्र की रानी अटारी विजय वेस्ट कोयला खदान में कई सालों से जारी मजदूरों की समस्या को लेकर मजदूर सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह मराबी के नेतृत्व मे आर-पार की लड़ाई को लेकर खदान बंद कर धरना प्रदर्शन SECL मेन गेट के सामने कर दिया जिससे secl का कोयला परिवहन पूरी तरह बंद हो गया, SECL और जिला प्रशासन की पहल के बाद लगभग 6 घंटों के बाद धरना समाप्त हो गया. प्रदर्शन के दौरान प्रोडक्शन और परिवहन बंद होने से प्रबंधन को लाखो के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है. दरअसल मजदूरों की मजदूरी सम्बंधित मांग लम्बे समय से चली आ रही थी, मांग पूरी नहीं होने पर मजदूरों ने खदान के मेन गेट को बंद कर अनिश्चित्कालीन हड़ताल शुरू किया था. प्रदर्शन के दौरान दोनों खदानों में कोयला उत्पादन एवं परिवहन बंद होने से प्रबंधन कों लाखों का नुकसान उठाना पड़ा, आंदोलन कर रहे ग्रामीण प्रशासन की भी बात सुनने कों तैयार नहीं थे.