ग्राम पंचायत खिरटी में फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरण का आरोप, जिला पंचायत सीईओ को शिकायत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 


ग्राम पंचायत खिरटी में फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरण का आरोप, जिला पंचायत सीईओ को शिकायत

कोरबा। ग्राम पंचायत खिरटी (जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा) में विकास कार्यों की राशि को फर्जी तरीके से आहरित करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा गया है।

शिकायत में बताया गया है कि ग्राम पंचायत खिरटी में डी.एम.एफ., मद एवं ग्राम पंचायत विकास मद के अंतर्गत कई निर्माण कार्य – स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन, सी.सी. सड़क, भवन निर्माण आदि – के लिए सरपंच और पंचायत सचिव के संयुक्त खाते का संचालन किया जा रहा था। उक्त संयुक्त खाते से धनराशि निकालने के लिए सरपंच की सहमति अनिवार्य होती है।

आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खातों से राशि आहरित की गई। इससे न केवल पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हुए, बल्कि प्रधानमंत्री आवास से संबंधित भुगतान भी लंबित रह गए हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि एस.बी.आई. मोरगा शाखा से तीन मदों के तहत कुल ₹1,59,000 की राशि कथित रूप से फर्जी तरीके से निकाली गई। विवरण इस प्रकार है—

  1. खाता संख्या – 351027766477 (SBI मोरगा)
    • चेक संख्या 053094
    • राशि: ₹75,500
    • दिनांक: 16.07.2025
  2. खाता संख्या – 351027766239 (SBI मोरगा)
    • चेक संख्या 411770
    • राशि: ₹1,00,000
    • दिनांक: 14.07.2025

शिकायतकर्ता ने जिला पंचायत सीईओ से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पंचायत सचिव द्वारा किए गए फर्जी हस्ताक्षर और राशि निकालने की प्रक्रिया को बैंक से सत्यापित कराने की भी मांग रखी गई है


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles