38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ // तराईडांड डकैती कांड की तह तक पहुंची पुलिस, आज कर सकती है खुलासा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // जिला पुलिस तराईडांड़ में हुई सशस्त्र डकैती के तह तक पहुंच गई है। मामले में करीब एक दर्जन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस मंगलवार को मामले का खुलासा कर देगी।
घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात घटित हुई थी। बालको थानांतर्गत तराईडांड़ में शुत्रहन दास महंत निवास करता है। उसके घर हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने परिवार के सभी 11 सदस्यों के हाथ पैर बांध दिए। साथ ही टेप लगाकर मुंह को भी बंद कर दिया। बदमाश सौम्या चौरसिया से मिले रकम के संबंध में पूछताछ करने लगे। शत्रुहन ने सौम्या के रकम से संबंधी जानकारी नही होने की बात कही। जिसकी पुष्टि के लिए बदमाशों ने तीन कमरों  केअलावा कुछ अन्य स्थान पर फर्श को खोद डाला। वे घर में रखे डेढ़ लाख रुपए नगदी व लगभग दस लाख कीमती सोने चांदी के आभूषण को लेकर फरार हो गए। वनांचल गांव में डकैती की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। आरोपियों तक पहुंचने डॉग स्क्वायड के अलावा साइबर सेल व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली गई। इस दौरान मिले सुराग को पिरोते हुए पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कोयला घोटाले से चर्चा में आए सौम्या का नाम सामने आने के बाद कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई है। इन तमाम अटकलों के बीच पुलिस की तफ्तीश जारी रही। जिससे पुलिस लगभग मामले की तह तक पहुंच गई है। पुलिस ने एक दर्जन संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिसमें कुछ करीबी और पड़ोसी जिले के लोग भी शामिल हैं। पुलिस संदेहियों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस मंगलवार को मामले का खुलासा कर देगी

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!