कोरबा में दर्दनाक हादसा: निर्माण के दौरान गिरी दीवार…मलबे में दबकर मजदूर की मौत; तीन बच्चे हुए बेसहारा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा मे दर्दनाक हादसा //कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से मजदूर नरेश कुमार मीरी की मौत हो गई। वह दीवार तोड़ने का काम कर रहा था तभी हादसा हुआ।

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। काम के दौरान अचानक दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान नरेश कुमार मीरी (40 वर्ष) निवासी बरपाली के रूप में हुई है। नरेश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है

घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि नरेश अपने साथियों के साथ पथरीपारा काम करने गया था। काम के दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे 👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

korba

कोरबा जिला की खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे चैनल से जुड़े


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles