

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी बादल सिंह राजपूत, उम्र 28 वर्ष, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बदमाश बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी 2022 से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर रुपये पैसों की मांग भी करता था। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी. cgcitynews.com इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए cgcitynews.com या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
