

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। काम के दौरान अचानक दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान नरेश कुमार मीरी (40 वर्ष) निवासी बरपाली के रूप में हुई है। नरेश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है
घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि नरेश अपने साथियों के साथ पथरीपारा काम करने गया था। काम के दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।
यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे 👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

कोरबा जिला की खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे चैनल से जुड़े
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी. cgcitynews.com इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए cgcitynews.com या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
