


राजीव अरोड़ा, जिन्हें पेशेवर रूप से जानी के नाम से जाना जाता है। पंजाबी और हिंदी भाषा के लिए मशहूर गीतकार और संगीतकार जानी ने आज अरिजीत सिंह के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने सिंगर के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
राजीव अरोड़ा का पोस्ट
राजीव अरोड़ा, जिन्हें जानी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में पंजाबी में लिखा, ‘नी दुनियां आ मेरे कोल आ, नी जादू दस्सां तैनु, स्वा सत साल बाद मिलेया, मेरा मुर्शाद आ मैनु।’ दरअसल, ये पोस्ट राजीव अरोड़ा (जानी) ने अरिजीत सिंह के साथ बिताए समय और उनकी मेहनत की तारीफ में किया है।
जानी का इमोशनल नोट
गीतकार और संगीतकार राजीव अरोड़ा उर्फ जानी ने आगे लिखा, ‘अरिजीत सिंह दादा, मैं आपका प्यार, सादगी और पवित्रता कभी नहीं भूलूंगा। मैं हमेशा खुद से पूछता था कि आप ही सबसे महान क्यों हैं। अब मुझे सारे जवाब मिल गए हैं। मैंने जो देखा है, वो सचमुच बहुत मेहनत वाली बात है। आपकी और आपकी टीम की वजह से हमने इन सात दिनों में जीवन जीना सीख लिया। आपको, आपके परिवार और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी. cgcitynews.com इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए cgcitynews.com या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
