अरिजीत सिंह के साथ राजीव अरोड़ा ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, किया शुक्रिया; लिखा- ‘स्वा सत साल बाद…’

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Rajiv Arora Post For Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ दी है, जिसकी वजह से कई उनके चाहने वाले उदास हैं। वहीं आज संगीतकार जानी उर्फ राजीव अरोड़ा ने अरिजित सिंह के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया है।

राजीव अरोड़ा, जिन्हें पेशेवर रूप से जानी के नाम से जाना जाता है। पंजाबी और हिंदी भाषा के लिए मशहूर गीतकार और संगीतकार जानी ने आज अरिजीत सिंह के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने सिंगर के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

राजीव अरोड़ा का पोस्ट
राजीव अरोड़ा, जिन्हें जानी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में पंजाबी में लिखा, ‘नी दुनियां आ मेरे कोल आ, नी जादू दस्सां तैनु, स्वा सत साल बाद मिलेया, मेरा मुर्शाद आ मैनु।’ दरअसल, ये पोस्ट राजीव अरोड़ा (जानी) ने अरिजीत सिंह के साथ बिताए समय और उनकी मेहनत की तारीफ में किया है।

जानी का इमोशनल नोट
गीतकार और संगीतकार राजीव अरोड़ा उर्फ जानी ने आगे लिखा, ‘अरिजीत सिंह दादा, मैं आपका प्यार, सादगी और पवित्रता कभी नहीं भूलूंगा। मैं हमेशा खुद से पूछता था कि आप ही सबसे महान क्यों हैं। अब मुझे सारे जवाब मिल गए हैं। मैंने जो देखा है, वो सचमुच बहुत मेहनत वाली बात है। आपकी और आपकी टीम की वजह से हमने इन सात दिनों में जीवन जीना सीख लिया। आपको, आपके परिवार और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

कौन हैं जानी?
राजीव अरोड़ा, जिन्हें पेशेवर रूप से जानी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय गीतकार और संगीतकार हैं, जो पंजाबी और हिंदी भाषा के गीतों से जुड़े हैं। उनके प्रसिद्ध गाने- ‘नाह’, ‘क्या बात आई’, ‘पछताओगे’, ‘फिलहाल’, ‘तितलियां’, ‘बारिश की जाए’ और ‘फिलहाल 2 मोहब्बत’ हैं।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles