साय सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा: होली से पहले धान बोनस

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 25.24 लाख किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि 10 हजार करोड़ रुपए का एकमुश्त भुगतान होली त्यौहार से पहले किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

ताज़ा ख़बरों के जुड़े 👇👇

https://cgcitynews.com

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों को कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली त्यौहार से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपए हो जाएगी

अन्नदाताओं की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी : साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उत्सव का उल्लास बढ़ेगा। किसान प्रदेश की आत्मा व अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत और पसीने से ही राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होती है। सरकार किसानों की खुशहाली, सम्मान व आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति पूर्णतःप्रतिबद्ध है

YouTube 👇👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

Home

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles