पसान/पोड़ी उपरोड़ा। कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पसान महापंचायत कोल खदान विरोध आंदोलन तेज होता जा रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सुप्रीमो तुलेश्वर सिंह मरकाम एवं पाली-तानाखार विधायक के निर्देशानुसार ब्लॉक इकाई पसान द्वारा प्रभावित ग्राम बीजादांड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य किसानों को वन अधिकार पत्र दिलाना और रूंगटा कंपनी को आवंटित कोल खदान को निरस्त कराना है।
इसी क्रम में 2 मार्च को ग्राम पंचायत अड़सरा में महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों से सीधा संवाद कर आंदोलन के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दीनानाथ आयाम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित रूंगटा कोल माइंस से भविष्य में क्षेत्रवासियों को गंभीर पर्यावरणीय और सामाजिक दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।
वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) द्वारा संचालित दो खदानों से पहले ही क्षेत्र के लोगों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में नई खदान का संचालन स्थानीय किसानों और आदिवासी समुदाय के हितों के खिलाफ होगा। पार्टी पदाधिकारियों ने वन अधिकार पत्र एवं सामुदायिक वन संसाधन के दावा फॉर्म भरवाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की बात कही।
महापंचायत में संतोष मरावी (सभापति, वन स्थायी समिति), शिव कुमार मसराम (ब्लॉक प्रचार-प्रसार मंत्री), बृजलाल पंडो (संभागीय अध्यक्ष पंडो समाज), धन सिंह धनुहार (उपसरपंच) सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
यह भी पढ़े 👇👇
कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे

