पसान पुलिस का सराहनीय प्रयास: स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों को कराया थाना भ्रमण, कानून और सुरक्षा की दी जानकारी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

KORBA / PASAN // पसान थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत थाना पसान जिला कोरबा पुलिस द्वारा विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को थाना भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया। इस पसान थाना भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में किया गया।

 

pasan thana bhraman karyakram korba
pasan thana bhraman karyakram korba
इस दौरान विद्यार्थियों को थाना की कार्यप्रणाली, FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, रोजनामचा लेखन, ग्राम अपराध पुस्तिका एवं अपराध संबंधी अभिलेखों के रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग के तहत आधुनिक कार्य प्रणाली और पुलिस के कर्तव्यों से भी अवगत कराया गया।

 

pasan thana bhraman karyakram korba
pasan thana bhraman karyakram korba        पसान थाना भ्रमण कार्यक्रम में मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों, सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा बच्चों को “गुड टच और बैड टच” जैसे संवेदनशील विषयों पर समझाइश देकर उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना प्रभारी चंद्रपाल खंडे सहित पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़े 👇👇

 

कोरबा में वन विभाग की फिल्मी अंदाज में कार्रवाई: साल लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, 3 लाख की तस्करी का खुलासा

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQ

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles