KORBA / PASAN // पसान थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत थाना पसान जिला कोरबा पुलिस द्वारा विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को थाना भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया। इस पसान थाना भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को थाना की कार्यप्रणाली, FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, रोजनामचा लेखन, ग्राम अपराध पुस्तिका एवं अपराध संबंधी अभिलेखों के रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग के तहत आधुनिक कार्य प्रणाली और पुलिस के कर्तव्यों से भी अवगत कराया गया।

थाना प्रभारी चंद्रपाल खंडे सहित पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
यह भी पढ़े 👇👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQ
कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार

