कोरबा। जिले के पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई ग्राम पंचायतों में इन दिनों भीषण बिजली संकट बना हुआ है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति मरावी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर जल्द समाधान की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक लोड पड़ रहा है, जिससे वे बार-बार खराब हो रहे हैं। पोड़ीउपरोड़ा क्षेत्र के लैंगी,पोड़ीकला सहित कई आश्रित गांवों में स्थिति बेहद खराब है। कहीं 10 दिन से तो कहीं 15 दिन से बिजली गुल है, वहीं कुछ गांवों में एक महीने से भी अधिक समय से विद्युत आपूर्ति बाधित है।
ग्रामीणों को रात में अंधेरे में रहना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पेयजल, पढ़ाई और दैनिक कार्यों में भी भारी परेशानी हो रही है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिजली विभाग के कर्मचारी समय पर सुधार कार्य नहीं करते और कई बार पैसे की मांग भी की जाती है।
हालांकि कुछ स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा पैसे एकत्र कर ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया गया है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। जिला पंचायत सदस्य ने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द इस समस्या का समाधान करेगा और उन्हें बिजली संकट से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े 👇👇
एक फरियादी की वजह से नपे SDM, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन, जाने पूरा मामला
यह भी पढ़े👇👇
पसान में अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार

