ट्रांसफार्मर खराब, 25 दिन से अंधेरे में गांव—ग्रामीणों ने कलेक्टर से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा।/ पसान // जिले के पसान  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरा के मोहल्ला पकरीगाड़ाई में पिछले करीब 25 दिनों से बिजली पूरी तरह ठप है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
transformer-kharab
transformer-kharab
आवेदन में बताया गया है कि 18 मार्च 2026 को ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसकी जानकारी संबंधित बिजली विभाग को दी गई थी। बावजूद इसके अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है और न ही कोई स्थायी समाधान किया गया है। इससे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है।
ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली नहीं होने से उनकी परेशानी कई गुना बढ़ गई है। रात में अंधेरे में रहना पड़ रहा है, वहीं पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्यों में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।
गांव के लोगों ने यह भी बताया कि कई बार विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि गांव में बिजली व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़े 👇👇

ट्रांसफार्मर खराब होने से कई गांवों में अंधेरा, जिला पंचायत सदस्य शांति मराबी ने कलेक्टर से सुधार की मांग

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

कोरबी सुलभ शौचालय बदहाल: गंदगी से जूझते यात्री, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles