TCS नासिक विवाद में नया मोड़: कर्मचारी को जबरन टोपी पहनाने का वीडियो हुआ वायरल, जांच हुई तेज

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

टीसीएस की नासिक बीपीओ इकाई में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धार्मिक दबाव के मामले में नया मोड़ आया है। एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुरुष कर्मचारी को कथित तौर पर ईद के मौके पर धार्मिक टोपी (स्कल कैप) पहनाई जा रही है और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

  1. वीडियो में आरोपी तौसीफ अत्तार कर्मचारी को टोपी पहनाते दिख रहा है।
  2. निदा खान परिवार के मुताबिक गर्भवती हैं और फिलहाल मुंबई में हैं।

 टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की नासिक बीपीओ इकाई में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धार्मिक दबाव के मामले में नया मोड़ आया है।

एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुरुष कर्मचारी को कथित तौर पर ईद के मौके पर धार्मिक टोपी (स्कल कैप) पहनाई जा रही है और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

वीडियो में आरोपी तौसीफ अत्तार कर्मचारी को टोपी पहनाते दिख रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि टीम लीडर्स ने उसे जबरन कालमा पढ़वाया, नमाज अदा करवाई और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए दबाव डाला।

इस मामले में मुख्य आरोपी मानी जा रही निदा खान सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने वाली हैं। उनके वकील बाबा सैयद ने एक चैनल को बताया कि यह अर्जी कुछ दिनों में दायर की जाएगी। निदा खान परिवार के मुताबिक गर्भवती हैं और फिलहाल मुंबई में हैं।

परिवार का दावा है कि वह फरार नहीं हैं, बल्कि परिवार के साथ हैं और मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने उन्हें मुख्य साजिशकर्ता बताया है, जबकि सूत्रों के अनुसार निदा खान एचआर हेड नहीं, बल्कि टेलीकॉलर के पद पर काम करती थीं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!