SSC Phase 14 Vacancy 2026: फेज-14 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 3 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

एसएससी की ओर से फेज-14 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 निर्धारित की गई है।

  1. फेज-14 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू।
  2. कुल 3003 पदों पर होगी भर्ती।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से सिलेक्शन फेज-14 के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार एसएससी की फेज-14 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे जल्द ही एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। फेज-14 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 05 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, महिला, दिव्यांग और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक अवधि एक घंटे होगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

नई नौकरी और अवसरों के लिए आपकी कुंडली के संकेत

कैसे और कहां से करें अप्लाई

एसएससी में फेज-14 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!