कोरबा मे खुला महिला थाना,उद्योग मंत्री ने किया थाने का विधिवत शुभारंभ, महिला पुलिस कर्मी व अफसर करेंगे विवेचना व कार्रवाई

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // जिले में महिला थाना की मांग की जा रही थी। यह मांग लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पूरी हो गई। सिविल लाइन थाना परिसर में महिला व परिवार परामर्श केंद्र संचालित है, जिसे अपग्रेड कर महिला थाना बनाया गया है। अब पीड़िताओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने थाना चौकियों का चक्कर नही काटना पड़ेगा। वे थाना पहुंचकर महिला पुलिस अफसर को आपबीती सुना सुना सकेंगी। उनकी शिकायत पर न सिर्फ शिकायत दर्ज की जाएगी, बल्कि विवेचना उपरांत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। जिससे महिला संबंधी अपराध के निराकरण में तेजी आएगी।
उद्योग मंत्री ने किया महिला थाने का विधिवत शुभारंभ
उद्योग मंत्री ने किया महिला थाने का विधिवत शुभारंभ
जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को महिला थाना के शुभारंभ अवसर पर सिविल लाइन थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित  किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे। उन्होंने फीता काटकर महिला थाना का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही निरीक्षक भावना खंडारे को विधिवत थाना का प्रभार ग्रहण कराया। महिला थाना के शुभारंभ अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह जिले का पहला महिला थाना होगा, जो न केवर महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम में सहायक होगा, बल्कि उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित करेगा।
उद्योग मंत्री ने किया महिला थाने का विधिवत शुभारंभ
उद्योग मंत्री ने किया महिला थाने का विधिवत शुभारंभ
श्री देवांगन ने कहा कि यह थाना महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली महत्वपूर्ण पहल है। महिला थाना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सके। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन  सिंह ने भी संबोधित किया। गौरतलब है कि जिला गठन के बाद से ही महिला थाना की मांग की जा रही थी। महिला थाना के अभाव में विवेचना तथा कार्रवाईमें कई तरह की दिक्कतें आ रही थी। कई बार महिलाएं अपनी फरियाद लेकर थाना चौकी तो पहुंचती, लेकिन वे अफसर व जवानों के सामने आपबीती सुना नही पाती थी। इसके लिए पृथक से महिला पुलिस कर्मी बुलाना पड़ता था। अब जब सिविल लाइन थाना परिसर में चल रहे परिवार परामर्श केंद्र को महिला थाना का दर्जा मिल गया है, ऐसे में पीड़िता सीधे थाना पहुंचकर महिला अफसर से अपनी व्यथा साझा कर सकेंगी। महिला पुलिस कर्मी वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए न सिर्फ अपराध दर्ज करेंगी, बल्कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। महिला थाना के शुभारंभअवसर पर प्रमुख रूप से कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी लखन पटले, सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पार्षद अशोक चावलानी, चंद्रलोक सिंह व भाजना जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े 👇👇

सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानक अनुरूप ही मिलेंगी साड़ियां, खामी मिलने पर बदली जाएंगी

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles