यूं तो फैंस को धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई लेकिन इसके एक किरदार का चार्म बिल्कुल अलग है। फिल्म में जमील जमाली (Jameel Jamali) के किरदार में नजर आए राकेश बेदी को लोगों ने खूब पसंद किया। उनका डायलॉग ‘मेरा बच्चा है तू’ भी बहुत वायरल है।

फिल्म में राकेश बेदी एक भारतीय खुफिया एजेंट है जो पिछले 45 सालों से कराची के लियारी में सीक्रेट तरीके से रह रहा है। वहां पर उसका परिवार पत्नी और बच्चे भी हैं।

पार्ट 1 में मिला था पहला हिंट

फिल्म के अंत में जमील जमाली रणवीर सिंह के हमजा अली मजारी उर्फ जसकिरत सिंह रांगी को जब ये बात क्लाइमैक्स में बताता है तो दर्शकों के साथ रणवीर सिंह भी फिल्म में चौंक जाते हैं। लगभग पांच दशकों तक, जमील जमाली ने वहां रहकर पूरी पाकिस्तानी राजनीति, आतंकी नेटवर्क और आईएसआई को अंधेरे में रखा। उसके परिवार को भी उसकी असली पहचान के बारे में पता नहीं है।

अब आप ध्यान देंगे तो पार्ट 1 में उनके बोले एक डायलॉग को पूरी तरह सच पाएंगे। या यहां भी ये कह सकते हैं कि ये आदित्य धर की पीक डिटेलिंग ही थी कि उन्होंने इसका हिंट दर्शकों को दिया था। सीन में राकेश बेदी रणवीर के किरदार से कहते हैं कि कल का आया लड़का मुझे नसीहत देगा, जबसे तेरी अम्मी तेरी तशरीफ धोती थी जब से देश के फर्ज अदा कर रहा हूं।

क्या होता अगर यालीना को पता चल जाती सच्चाई ?

अंत में जब वो बॉर्डर पर रणवीर को छोड़ने आते हैं तो उससे उनकी बेटी यालीना और पोते जयान को भूलने के लिए कहते हैं। अब कुछ फैंस ने एआई की मदद से एक वीडियो तैयार किया है जिसमें वो घर जाकर यालीना को अपनी सच्चाई बता रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि यालिना को कुछ गलत होने का एहसास होता है और वो अपने अब्बू से पूछती है कि क्या हुआ?