रैली में खड़ी बच्ची के हाथ में अपनी स्केच देख बोले PM मोदी- नाम और पता दो, चिट्ठी लिखूंगा ,देखे वीडियो

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कांकेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ (chhattisgarh Assembly Elections 2023)) के कांकेर में जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में स्पीच देते हुए पीएम (PM Modi Speech In Kanker) की नजर वहां खड़ी एक 10 साल की बच्ची पर पहुंची. बच्ची ने अपने हाथों से पीएम मोदी की स्केच (PM Modi Sketch) पकड़ रखी थी. इसे देखने के बाद पीएम मोदी ने बच्ची पर प्यार लुटाया. उन्होंने बच्ची को नाम पता लिखकर देने का कहा. पीएम ने बच्ची को चिट्ठी लिखने की बात कही.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांकेर की रैली को संबोधित कर रहे थे. एक बच्ची काफी देर से पीएम की पेंटिंग को लहरा रही थी. मंच पर भाषण देते हुए जब उनकी नजर बच्ची पर गई, तो पीएम ने भाषण बीच में रोक दिया. उन्होंने बच्ची से कहा- “बेटी! मैंने तुम्हारी ये तस्वीर देखी है. तुम इतना बढ़िया काम करके लाई हो. मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं, लेकिन बेटी तुम थक जाओगी, कबसे खड़ी हो.”

PM मोदी ने पुलिस जवानों से कहा, “अगर वो तस्वीर देना चाहती है, तो उससे ले लीजिए.” इसके बाद उन्होंने लड़की को पेंटिंग के लिए थैंक यू कहा. पीएम ने कहा, “पेंटिंग के पीछे अपना पता लिख देना, मैं तुमको जरूर चिट्ठी लिखूंगा

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, बच्ची ने कहा कि कांकेर में पीएम मोदी की रैली की खबर सुनते ही वह स्केच बनाने में जुट गई थी. मैंने बुधवार को ये स्केच बनाई. स्केच बनाने के लिए मुझे 3 घंटे लगे. मुझे बहुत अच्छा लगा कि पीएम मोदी ने मुझे देखा. मुझे लग भी रहा था कि वो मुझे स्टेज से देख रहे हैं. मैं चाहती थी कि मैं पीएम मोदी की तस्वीर बनाऊं. मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं.”


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles