अंबिकापुर = लखनपुर की घनी आबादी वाले क्षेत्र में घुसा जंगली हाथियों का दल, मचा हड़कंप

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

अम्बिकापुर : लखनपुर नगर पंचायत के घनी आबादी वाले क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 11 जंगली हाथियों के दल को लोगों ने देखा. देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया. लोग अपने घरों को छोड़कर भागने लगे, लेकिन इस बीच सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि पुलिस की डायल 112 टीम पहुंची और लोगों को सावधान किया. वन विभाग का कोई भी कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा, जिसे लेकर आम नगरवासियों में काफी गुस्सा व्याप्त था

 

लोगों की सूझबूझ के कारण जंगली हाथियों का दल काफी मशक्कत के बाद रिहायशी एरिया को छोड़कर खेत से होते हुए जंगल में पहुंच गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

लखनपुर नगरपंचायत के वॉर्ड क्रमांक 1,2,15 में शनिवार सुबह 6 बजे के आसपास जंगली हाथियों का एक दल जिसमें लगभग 11 से 12 हाथी थे..वह टहलते हुए नजर आया. लोगों ने जब इन्हें देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मोबाइल के माध्यम से देते हुए अलर्ट कर दिया, लेकिन जंगली हाथी वॉर्ड के गलियों में टहलते ही रहे. लोगों की भीड़ के शोर मचाने के बाद ये जंगली हाथी मुख्य मार्ग क्रॉस करते हुए खेतों से होते हुए जंगल की ओर चले गए.

 

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles