टीम इंडिया जड़ेगी “अट्ठा”, पाकिस्तान होगा हक्का-बक्का, जानें पिच, मौसम, फाइनल XI और तमाम बातें

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

नई दिल्ली: आखिर जिसका इंतजार था, वह घड़ी आ गई. जारी World Cup 2023 में अपने-अपने दो मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल का दावा प्रबल करने की उम्मीद में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आज  नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. मुकाबले को लेकर पूरे एशिया ही नहीं, बल्कि समूचे क्रिकेट जगत में जोश का माहौल है. दोनों देशों की प्रतिद्वंद्विता कैसी रही है, इसे करोड़ों भारतीयों को बताने की जरुरत नहीं. और आज दो बजे के आस-पास से सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल रहने वाला है, तो ऑफिस से कर्मी नदारद रहने वाले हैं क्योंकि बात World Cup 2023 में मेगा मुकाबले की है, बात महामुकाबले की है. पाकिस्तान टीम संभवत: पहली बार सवा लाख लोगों से भरे खचाखच स्टेडियम में मुकाबला खेलने जा रही है. और इस दबाव से निपटना भी पाकिस्तान के लिए एक बड़ा चैलेंज होने जा रहा है. वहीं, इतिहास गवाह है कि World Cup के इतिहास में पाकिस्तान को पिछले सात मैचों में हार का सा्मना करना पड़ा है. पूरा हिंदुस्तान टीम इंडिया से जीत का”अट्ठा” जड़ने की उम्मीद कर रहा है. चलिए मैच से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में जान ले.

कैसे रहेगा मौसम
मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन मैच की शुरुआत में फील्डिंग के समय मैदान पर रहने वाली टीम के लिए 36 डिग्री सेल्सियस तापमान की भविष्यवाणी की गई है. और ओस भी पड़ सकती है और इस बात से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलेगा. बस दुआ कीजिए कि प्रत्याशित बारिश न हो जाए.

पिच का हाल भी जानें
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी काली है. और इसके ऊपर हल्की घास छोड़़ी गई है, जिससे पिच टूटे नहीं. अगर यह अपने चरित्र के हिसाब से खेलती है, तो एक बात साफ है कि यहां 330-340 का स्कोर बनना लगभग तय है. यह पिच ठीक उससे अगली पिच है, जिस पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उदघाटक मुकाबला खेला गया था. कुल मिलाकर रनों से भरपूर पिच है.

भारत का पलड़ा है भारी

भारत और पाकिस्तान अब तक 134 वनडे में एक-दूसरे के आमने-सामने हुए हैं. इस दौरान भारत ने 56 मुकाबले जीते हैं जबकि 73 मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है. वहीं 5 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. बात अगर वनडे विश्व कप की करें तो दोनों टीमों 7 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आईं हैं और इस दौरान भारत ने सातों बार जीत दर्ज की है


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles