नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने जंगली भालू को मारी टक्कर, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने की ये मांग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा के उरगा-पत्थलगांव नेशनल हाईवे पर बीती रात जंगली भालू को तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में एक मांग की है।

उरगा-पत्थलगांव नेशनल हाईवे सड़क को पार कर रहे जंगली भालू को वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद कोसाबाड़ी स्थित डिपो में अंतिम संस्कार किया गया
बताया जा रहा है कि उरगा से पत्थलगांव नेशनल हाईवे का निर्माण अभी चल रहा है। इसी मार्ग पर सरदुकला के पास भालू रविवार की रात लगभग आठ बजे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान भारी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वहीं इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।

वहीं सूचना मिलते ही रेंजर मृत्युंजय शर्मा के साथ वन विभाग की टीम पशु चिकित्सक डॉक्टर अंकित शुक्ला के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक ने जांच के बाद भालू को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को भालू के शव को कोसाबाड़ी डिपो लाया गया, जहां डीएफओ प्रेमलता यादव, एसडीओ एसके सोनी की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि अभी भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे और धरमजयगढ़ रेलवे लाइन का निर्माण चल रहा है। इसकी वजह से यहां पर दुर्घटना होती रहती है। सड़क के दोनों ओर प्रकाश की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सड़क पार करने के लिए ओवरब्रिज या अंडरब्रिज निर्माण की मांग भी की है। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles