बस्तर पंडुम का समापन समारोह आज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का समापन समारोह 9 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

Union Home Minister Amit Shah will be the chief guest at the closing ceremony of Bastar Pandum on February 9
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
बस्तर की जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का समापन समारोह 9 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ थीम पर आधारित बस्तर पंडुम बस्तर अंचल की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोककलाओं और पारंपरिक जीवनशैली को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। समापन समारोह 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लालबाग मैदान, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा संस्कृति, वन, कृषि, वित्त, राजस्व, खाद्य, उद्योग, स्कूल शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभागों के मंत्रीगण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बस्तर पंडुम के समापन अवसर पर सांसद महेश कश्यप और भोजराज नाग, विधायक किरण सिंहदेव, लता उसेंडी, विनायक गोयल, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, चैतराम अटामी, सावित्री मनोज मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, महापौर संजय पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles