‘AI बहुत कुछ कर सकता है, दिल्ली का ट्रैफिक नहीं खत्म कर सकता’; एआई समिट में ऋषि सुनक का मजाकिया अंदाज

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने आए पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक दिल्ली के ट्रैफिक में फंस गए, जिससे उन्हें देरी हुई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक ठीक नहीं कर सकता।

  1. ऋषि सुनक दिल्ली ट्रैफिक में फंसे, समिट में देरी से पहुंचे
  2. मजाकिया अंदाज में कहा, AI दिल्ली ट्रैफिक नहीं सुधार सकता

 दिल्ली की ट्रैफिक जाम की समस्या हर दिन आम नागरिक तो झेल ही रहे हैं, लेकिन इसमें कल एक बड़े नेता को भी फंसना पड़ा। दरअसल, नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट चल रही है।

इस समिट में शामिल होने दुनिया के कई देशों के प्रमुख नेता आए हैं। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए। दिल्ली के जाम के चलते उन्हें समिट में पहुंचने में कुछ मिनट की देरी हो गई।

एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन…

ऋषि सुनक जैसे ही वहां पहुंचे मजाकिया अंदाज में माफी मांगी। उन्होंने कहा, “सॉरी, हम कुछ मिनट लेट हो गए और ये पूरी तरह मेरी गलती है। एआई बहुत कुछ कर सकता है, जैसा कि हमने इस हफ्ते देखा, लेकिन अभी तक वो दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता। इसलिए, अभी बहुत काम करना बाकी है।”

ऋषि सुनक की यह बात सुनकर सब हंस पड़े। हालांकि, उनकी इस बात तो तंज के रूप में भी देखा जा सकता है।

भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया

यही नहीं ऋषि सुनक ने अपने हल्के-फुल्के मजाक को जारी रखते हुए कहा कि भारत ने एआई की दौड़ में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया। इस दौरान सुनक ने यह भी याद दिलाया कि इंग्लैंड अभी भी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे आगे है।

ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में एक महाशक्ति के रूप में अग्रणी स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने प्रौद्योगिकी के विकास और उपयोग के लिए देश के अथक प्रयासों की सराहना की।

भारत अब विश्व में एआई महाशक्ति के रूप में शीर्ष स्थानों पर

ऋषि सुनक ने कहा कि इस सप्ताह जो कुछ भी देखने को मिला है, वह असाधारणता का एक बेहतरीन उदाहरण है, न केवल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का, बल्कि इस तकनीक को विकसित करने और इसका उपयोग करने के लिए आप सभी की ऊर्जा का भी, जो दुनिया में कहीं और नहीं है। यह एक बहुत ही खास बात है।

यही कारण है कि स्टैनफोर्ड (जो विश्व रैंकिंग जारी करता है) के अनुसार, भारत अब विश्व में एआई महाशक्ति के रूप में शीर्ष स्थानों में से एक पर पहुंच गया है, जिस पर आप में से कई लोगों को गर्व होना चाहिए।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!