अमित शाह आज असम से करेंगे ‘वाइब्रेंट विलेज-2’ का आगाज; सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम सीमांत गांवों को मजबूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम पड़ाव होगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम सीमांत गांवों को मजबूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम पड़ाव होगा।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-ढ्ढढ्ढ एक केन्द्रीय योजना है, जिसका व्यय वित्त वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ है। यह कार्यक्रम 15 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा।अमित शाह असम के कछार जिले के नाथनपुर से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, शुक्रवार को असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-ढ्ढढ्ढ का शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम भारत के पहले गांवों के विकास के लिए मोदी जी के विजन को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम ने सीमावर्ती गांवों में वे सभी सुविधाएं प्रदान कीं, जो देश के अन्य हिस्सों में उपलब्ध हैं। गृह मंत्री ने कहा कि इसने सीमावर्ती गांवों से पलायन को रोका, उन्हें समृद्ध आवासीय केंद्र बनाया और सीमा सुरक्षा को कई गुना मजबूत किया।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-ढ्ढढ्ढ इन लाभों को अधिक गांवों तक पहुंचाकर सीमाओं को और अधिक मजबूत करेगा। इससे विकसित भारत 2047 के विजन के अनुसार सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध बार्डर कम्युनिटीज को प्रोत्साहन मिलता है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!