सरस्वती शिशु मंदिर पसान के सभी छात्र-छात्रा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण ,वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का रिजल्ट भी रहा 100 %

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान //सरस्वती शिशु मंदिर पसान में दसवीं कक्षा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। यह सफलता विद्यालय के शिक्षण और छात्रों के समर्पण का प्रमाण है।

मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पसान के सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। सत्र 2024-25 में 26 छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में भाग लिये थे। जिसमें छात्र अभिनव राज 91.83 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहा। वही 91.5% लाकर निकिता एक्का दूसरे स्थान पर रही। विद्यालय के चार छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये। सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। इसका श्रेय बच्चो के मेहनत के साथ साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रचार्य संतोष पटेल व उनके सहयोगी शिक्षक को भी जाता है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी परिणाम रहा शत प्रतिशत
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान का भी परिणाम  शत प्रतिशत रहा यहां दसवीं कक्षा में  46 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिलाया जिसमें सभी  उत्तीर्ण हुए , यहां के बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय प्राचार्य अनील कुमार कोरी को दिया ,उनके मार्गदर्शन में सभी शिक्षक के कुशल मार्गदर्शन से सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की

 

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles