हाथी को सामने देख भागकर बचाई जान ,गिरने से लगी चोट ,पसान हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // पसान रेंज में मरवाही से पहुंचे लोनर हाथी का आतंक बरपा हुआ है। रेंज के बीजाडांड सर्किल में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। हाथी के डर से भाग रहा एक ग्रामीण गिरकर घायल हो गया।

जिसे उपचार के लिए पीएचसी पसान में भर्ती कराया गया है। वन अमला द्वारा हाथी की निगरानी की जा रही है। घटना कटघोरा वनमंडल अंतर्गत बीजाडांड गांव के बाहरी इलाके में आधी रात को घटित हुई। बताया जाता है कि क्षेत्र में दो लोनर हाथी पिछले चार दिनों से विचरण कर रहे हैं, जिसमें खतरनाक लोनर भी शामिल है। यह लोनर बीती रात जंगल से निकलकर बीजाडांड गांव के बस्ती में आ गया और रूपसाय पिता मनबोध नामक ग्रामीण के कच्चे मकान को निशाना बना तोड़ने लगा, जहां वह सो रहा था। जिससे रूपसाय की नींद खुल गई। लोनर के डर से वह मकान से निकलकर पास में स्थित अपने पक्के मकान की ओर भागने लगा। इसी दौरान उसने सामने खड़े लोनर को देख लिया और हड़बड़ाहट में गिरकर घायल हो गया। इससे पहले कि लोनर उस पर हमला करता गांव वालों को जानकारी हो गई और उन्होंने टॉर्च जला व शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। जिससे जनहानि नहीं हुई।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles