Amaal Mallik को अपने ‘सरनेम’ की चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बोले- जैसे ही पता लगता नौकरी से निकाल देते

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

अमाल मलिक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि म्यूजिकल बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्हें 10 साल से अधिक समय तक संघर्ष करना पड़ा। 15 से 25 साल की उम्र तक उन्होंने असिस्टेंट और डिलीवरी जैसे काम किए। ये बात सुनकर उनके फैंस को शॉक लगा है।

HighLights

  1. अमाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा
  2. नौकरी से निकाल देते थे लोग
  3. ‘मलिक’ सरनेम की वजह से हुआ अजीब व्यवहार

अमाल मलिक आज के समय के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। सिंगर पिछले साल बिग बॉस सीजन 19 में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आए थे। यहां उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई ऐसे किस्से भी शेयर किए जिससे सवाल ये उठे कि अमाल और उनके परिवार के बीच सबकुछ नॉर्मल नहीं है।

अमाल को करना पड़ा बहुत स्ट्रगल

अब पिंकविला के साथ बातचीत में सिंगर ने इस पर और प्रकाश डाला है।बातचीत के दौरान, अमाल मलिक ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की और बताया कि म्यूजिकल बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्होंने 10 साल से अधिक समय तक स्ट्रगल किया। उन्होंने कहा, “15 साल की उम्र से 25 तक जो मैंने 10 सालों में देखा, आमतौर पर लोग इसे एक अलग टाइमलाइन के तौर पर देखते हैं, लेकिन मेरे लिए वह सब बहुत अच्छा था क्योंकि वह सब संघर्ष, सारी मुश्किलें, सारी बाधाएं मेरे जीवन के शुरुआती दौर में ही आईं।”

Amaal (3)

सड़कों पर घूमते थे सिंगर

उन्होंने आगे कहा, ’15 साल की उम्र में मैं सड़कों पर घूमता रहता था, अपना काम करता था, चाहे वो असिस्टेंट का काम हो या फिर डिलीवरी का काम। ‘ अमाल ने बताया कि उन्हें कुछ भी प्लेट पर सजा हुआ नहीं मिला। उन्होंने एक असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया और पैसा कमाने के लिए हार्ड डिस्क लेकर इधर से उधर भी घूमे।

अमाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि लोग उनके फैमिली नेम पर बहुत अजीब तरह से व्यवहार करते थे। सिंगर ने कहा “जहां भी मुझे असिस्टेंट के तौर पर नौकरी मिलती, जैसे ही उन्हें पता चलता कि मेरा सरनेम मलिक है, वे मुझे नौकरी से निकाल देते… उनका कहना था कि मैं म्यूजिकल बैकग्राउंड से आता हूं तो कहीं मैं उनका संगीत बेच न दूं या कुछ भी। इस तरह की धारणा बनी हुई थी। इसलिए यह वास्तव में मेरे और मेरे भाई अरमान मलिक के साथ हुआ है।”


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!