पाकिस्तान ने T20 World Cup 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले का किया बायकॉट, ICC को होगा कितना नुकसान?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पाकिस्तान की सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला था लेकिन पाकिस्तान ने मना कर दिया है। पाक के भारत के खिलाफ खेलने से आईसीसी को क्या नुकसान हो सकता है।

HighLights

  1. भारत के खिलाफ पाकिस्तान का खेलने से इनकार
  2. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होना था मैच
  3. पाकिस्तान के फैसले से आईसीसी को क्या होगा नुकसान

T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना था। हालांकि, इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मैच का बायकॉट करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने निर्णय लिया है कि वे भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में इससे आईसीसी को क्या नुकसान होने वाला है?

पाकिस्तान की सरकार ने इस बात का ऐलान किया कि वे भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया गया। अब पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करने का ऐलान किया है।

पाकिस्तान ने दी थी धमकी

बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना नाम टूर्नामेंट से वापस लेने के धमकी दी थी। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और अब भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला किया है। मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच बैठक हुई, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

आईसीसी को कितना होगा नुकसान?

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मुकाबले का बायकॉट करने से आईसीसी को सीधे कोई नुकसान नहीं होगा। आईसीसी पहले से ही मीडिया राइट्स बेच चुकी है और ऐसे में उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। हालांकि, ब्रॉडकास्टर भारत-पाकिस्तान मैच की वजह से आईसीसी को मीडिया राइट्स के लिए मोटी रकम देते हैं और ऐसे में वे आईसीसी से नुकसान की भरपाई की मांग कर सकते हैं। भारत-पाकिस्तान के एक मैच से ही टूर्नामेंट के कुल रेवेन्यू का लगभग 10% कमाई होती है।

इन टीमों ने पहले भी किया है बायकॉट

पाकिस्तान कोई पहला ऐसा देश नहीं है, जो वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा लेकिन किसी टीम के खिलाफ मैच का बायकॉट किया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ सुरक्षा कारणों की वजह से खेलने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ और न्यूजीलैंड ने केन्या के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि, उन्होंने टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में हिस्सा लिया था और अब पाकिस्तान ने बांग्लादेश का सपोर्ट करने के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने का फैसला किया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!