33.8 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

किरंदुल में आदिवासी महिलाओं पर लाठीचार्ज, अमित जोगी ने बताया मानवाधिकार उल्लंघन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

किरंदुल में महिलाओं पर बर्बर लाठीचार्ज

किरंदुल/बस्तर/ रायपुर, छत्तीसगढ़//  बस्तर की बेटियों पर किरंदुल में आज हुए बर्बर लाठीचार्ज की घटना के संबंध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने गहरा क्षोभ और आक्रोश व्यक्त किया है। यह घटना न केवल मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि सत्ता की संवेदनहीनता और कानून-व्यवस्था प्रबंधन की घोर विफलता का नंगा चेहरा भी है।

https://cgcitynews.com

उन्होंने कहा शांतिपूर्ण रैली में टेलिंग डैम से विस्थापन, पुनर्वास, और पर्यावरणीय सुरक्षा जैसी संवैधानिक मांगों को लेकर एकत्र हुईं निहत्थी महिलाओं पर सशस्त्र पुरुष सुरक्षा गार्डों द्वारा किया गया यह हमला राज्य सरकार की जन-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। मौके पर महिला पुलिस की अनुपस्थिति, पर्याप्त बल का अभाव और संवेदनशीलता की पूर्ण कमी इस घटना को और भी अधिक घृणित बनाती है।

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/

किरंदुल में महिलाओं पर बर्बर लाठीचार्ज

उन्होंने कहा इस हमले में महिलाओं की साड़ियाँ-ब्लाउज फटे, उनकी चूड़ियाँ टूटीं और कई महिलाओं को गंभीर शारीरिक चोटें आई हैं।

अमित जोगी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एक मौखिक माफी इस अत्याचार के लिए पर्याप्त नहीं है। हमारी स्पष्ट मांगें हैं:

1. इस पूरे प्रकरण की न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तत्काल निष्पक्ष जाँच हो।
2. हमले में शामिल सभी सुरक्षा गार्डों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें निलंबित किया जाए।
3. घायल महिलाओं के उपचार का पूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन करे और उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
4. टेलिंग डैम से विस्थापित लोगों की मूलभूत मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका शीघ्र समाधान किया जाए।

जोगी ने दृढ़ता से कहा, “बस्तर डरने वाला नहीं है और न ही झुकने वाला है। मैं और हमारी पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), बस्तर की जनता—विशेषकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा—के लिए यह लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। यह संघर्ष रुकेगा नहीं, न्याय होकर रहेगा।”

संभागीय अध्यक्ष नवनीत चाँद ने कहा निहत्थी महिलाओं पर लाठीचार्ज सरकार के महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है, भाजपा सरकार गरीब, आदिवासी, महिलाओं की आवाज़ को दबाना चाहती है। लोकतांत्रिक तरीक़े से प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के साथ लाठी चार्ज महिला अन्याय और अत्याचार का जीता जागता प्रमाण है। हम जनता से अपील करते हैं कि वे इस अमानवीय घटना के विरुद्ध आवाज बुलंद करें और न्याय की मांग के साथ हमारा साथ दें।
आज दंतेवाड़ा जिला सहित बस्तर संभाग के सभी जनप्रतिनिधि-विपक्ष के नेता, सामजिक संगठन, आम जनता यह तय करें इस घटना का विश्लेषण कर के की वो किस के साथ है! डंडा बरसाने बरसाने वालों के साथ या अन्याय के विरोध मे आवाज बुलंद करने पर लाठी खाने वालो के साथ,

https://cgstate.gov.in/

 

किरंदुल में महिलाओं पर बर्बर लाठीचार्ज


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!