Chhattisgarh IAS Transfer: 11 अधिकारियों का तबादला कुणाल दुदावत होंगे कोरबा कलेक्टर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर/ cgcitynews /      Chhattisgarh IAS Transfer:        //  छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। आदेश विधानसभा सत्र के दौरान जारी किया गया। जारी सूची के अनुसार दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत को सरगुजा जिले कीhttps://cgcitynews.com जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरगुजा के कलेक्टर रहे विलास भोस्कर को भारत निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/

 

सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। नारायणपुर की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा जिले की कमान सौंपी गई है, जबकि बेमेतरा के कलेक्टर रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। आदेश के तहत वर्ष 2019 बैच के दो आईएएस अधिकारियों को पहली बार कलेक्टर पद की जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर में अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ नम्रता जैन को नारायणपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नगर पालिक निगम बिलासपुर के आयुक्त अमित कुमार को सुकमा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

अन्य प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रकाश कुमार सर्वे को नगर पालिक निगम बिलासपुर का आयुक्त, गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा रोमा श्रीवास्तव को मंत्रालय में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन आयोग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जैसे असंवर्गीय पदों पर की गई नियुक्तियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा वेतन नियमों के तहत प्रवर श्रेणी के समकक्ष माना जाएगा।

https://cgstate.gov.in/


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles