बड़ी खबर: अमिताभ जैन होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सूचना आयुक्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को राज्य सूचना आयोग का नया मुखिया नियुक्त करने का निर्णय लिया है। वे एम.के. राउत के बाद इस संवैधानिक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
* प्रशासनिक अनुभव: 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। वे नवंबर 2020 से छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।
* रिटायरमेंट और नई जिम्मेदारी: अमिताभ जैन को पिछले साल जून में रिटायर होना था, लेकिन सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार (Extension) दिया था। अब मुख्य सचिव पद से मुक्त होने के बाद वे मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में अपनी नई पारी शुरू करेंगे।
* नियुक्ति की प्रक्रिया: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। राज्यपाल की अनुमति के बाद उनके पदभार ग्रहण करने की आधिकारिक अधिसूचना और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा।
0 क्या है सियासी मायने
अमिताभ जैन की गिनती प्रदेश के सबसे भरोसेमंद और अनुभवी नौकरशाहों में होती है। सूचना आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की कमान उन्हें सौंपना सरकार का उन पर अटूट विश्वास दर्शाता है।


